25 अगस्त को निकलेगी झूलेलाल शोभायात्रा: रूट पर तैनात रहेगा भारी पुलिस बल, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
श्री झूलेलाल महोत्सव के अवसर पर 25 अगस्त को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीन्द्र कुमार ने शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने ब्रह्मनगर चौराहा, बनारसी टी स्टॉल तिराहा, रामबाग चौराहा, ईदगाह चौराहा और बालाजी चौक सहित पूरे रूट का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा के दौरान आमजन के आवागमन में कोई बाधा न आए और यातायात सुचारु बना रहे।
पर्याप्त पुलिस बल: शोभायात्रा मार्ग और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
रूट डायवर्जन: जाम की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी।
सुगम आवागमन: राहगीरों और वाहन चालकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इस निरीक्षण के दौरान टीआई (मध्य जोन द्वितीय) और बजरिया थानाध्यक्ष सहित यातायात पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सुरेश राठौर



0 Comments