युगम इंटरनेशनल स्कूल में 'संकल्प 2026' कार्यक्रम आयोजित, डीसीपी पश्चिम रहे मुख्य अतिथि
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
थाना बिठूर क्षेत्र स्थित युगम इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को ‘ए मोमेंट ऑफ प्राइड संकल्प 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान डीसीपी पश्चिम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़े परिश्रम और आत्मविश्वास को अपनाने की सीख दी। साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिसकी मुख्य अतिथि ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।
सुरेश राठौर



0 Comments