जुलूस मार्ग पर रहेगा सुरक्षा का सख्त घेरा, ड्रोन और पेट्रोलिंग से होगी निगरानी
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
आगामी पर्व बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। रविवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने रामलीला मैदान, कोतवाली और बेकनगंज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. विपिन ताडा ने निर्धारित जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग और आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) महेश कुमार सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
सुरेश राठौर


0 Comments