Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बारावफात पर कड़े सुरक्षा प्रबंध: पुलिस आयुक्त ने परेड में परखी व्यवस्था, ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

सीपी रघुबीर लाल ने धर्मगुरुओं संग किया रूट मार्च, हरी झंडी दिखाकर बारावफात जुलूस को किया रवाना

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

बारावफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) पर्व के दृष्टिगत बुधवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित परेड और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ रूट पर पैदल भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा की तथा शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


पुलिस आयुक्त ने पारंपरिक बारावफात जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।​त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सीपी ने निर्देश दिए कि ​पूरे जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी की तैनाती रहे। ​संवेदनशील बिंदुओं और छतों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के जरिए पैनी निगरानी रखी जाए।


यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराया जाए।आयोजन समितियों और स्थानीय धर्मगुरुओं के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाए।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना/कानून-व्यवस्था) महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज समेत संबंधित थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments