Hot Posts

6/recent/ticker-posts

परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज, फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से सुलझेगी गुत्थी, एडिशनल सीपी ने दिए जल्द खुलासे के निर्देश

महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, एडिशनल सीपी ने लिया जायजा; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य


BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

थाना रावतपुर क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।


अपर पुलिस आयुक्त ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी रावतपुर और जांच टीम से अब तक की प्रगति और कार्रवाई का ब्योरा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जाए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और सर्विलांस टीम की मदद से ठोस साक्ष्य जुटाकर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के आदेश दिए।


जांच में जुटी टीमें: सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

​साक्ष्य संकलन: फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

केस दर्ज: परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments