बर्रा पुलिस व सर्विलांस टीम का बड़ा खुलासा: उज्जैन से पकड़े गए दो इनामी भगोड़े
15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े 75 हजार के दो इनामी, फर्जीवाड़े में थे वांछित
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश ,कानपुर नगर
डेढ़ दशक से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे 50 हजार और 25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को बर्रा पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी फर्जी फर्म व कूटचरित दस्तावेजों के सहारे बैंकों को करोड़ों का चूना लगाने के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे।
बाईट -डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरीपुलिस के अनुसार, अभियुक्त फर्जी एजेंसियां और फर्म बनाकर वाहनों की जाली आरसी व फर्जी कागजात तैयार करते थे। इसके बाद वे इन दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों से भारी-भरकम लोन स्वीकृत करा लेते थे और लोन की रकम हड़प कर फरार हो जाते थे। 15 वर्षों से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे इन शातिरों की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों ने एक पर 50,000 रुपये और दूसरे पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
थाना बर्रा पुलिस और सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, तकनीकी सर्विलांस और सटीक मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों के उज्जैन (मध्य प्रदेश) में छिपे होने की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद गठित टीम ने दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सुरेश राठौर

0 Comments