Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यात्रियों की जेब पर डाका: गोविंदपुरी स्टेशन पर पानी की बोतल पर ₹1 की अवैध वसूली, आर जे फूड की मनमानी

हर बोतल पर ₹1 की चपत: गोविंदपुरी स्टेशन के आर जे फूड स्टाल पर यात्रियों से मनमाना दाम वसूलने का खेल उजागर

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मनमाना दाम वसूलने का खेल धड़ल्ले से जारी है। स्टेशन परिसर में संचालित ‘आर जे फूड’ (RJ Food) स्टाल पर पानी की बोतल निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। ₹14 निर्धारित दर वाली पानी की बोतल के बदले यात्रियों से जबरन ₹15 वसूले जा रहे हैं।


यात्रियों का आरोप है कि स्टाल पर तैनात कर्मी खुले पैसे (चेंज) न होने का बहाना बनाकर हर ग्राहक से ₹1 अतिरिक्त ऐंठ रहे हैं। ट्रेन पकड़ने की जल्दी और विवाद से बचने के चक्कर में मुसाफिर मजबूरी में अतिरिक्त रुपये देकर पानी खरीदने को विवश हैं। स्टेशन पर रोजाना बिकने वाली सैकड़ों बोतलों के जरिए यह अवैध वसूली हर दिन भारी मुनाफे के खेल में तब्दील हो चुकी है।


दैनिक यात्रियों ने रेल प्रशासन से गोविंदपुरी स्टेशन पर चल रही इस खुली ओवरचार्जिंग पर तत्काल रोक लगाने, संबंधित स्टाल पर भारी जुर्माना ठोकने और जांच कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments