Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता को आधुनिक तकनीक का साथ: नगर निगम को मिला डी-वाटरिंग वाहन और रोबोटिक मशीन

सीवर सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को हाईटेक करने के लिए नगर निगम ने शुरू की रोबोटिक मशीन और डी-वाटरिंग वाहन

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

शहर की स्वच्छता और सीवरेज प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक व सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम कानपुर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में जलकल विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर एवं नगर आयुक्त ने आधुनिक सफाई वाहनों एवं मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


​स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उद्देश्य से एक मोबाइल एफ.एस.एस.एम. (फीकल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट) ऑन-साइट डी-वाटरिंग वाहन को बेड़े में शामिल किया गया है। इसके साथ ही, शहर में सीवर चैंबरों की सफाई को मानवीय जोखिम से मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक 'बैंडिकूट रोबोटिक मशीन' तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु दो नए ट्रैक्टरों को भी रवाना किया गया।​महापौर ने बताया कि इन अत्याधुनिक वाहनों और मशीनों के संचालन से नगर में सेप्टेज निस्तारण और सीवरेज संबंधी कार्य बेहद सुगम और व्यवस्थित हो जाएंगे। मोबाइल एफ.एस.एस.एम. वाहन से मौके पर ही स्लज का सुरक्षित निस्तारण संभव होगा, वहीं आधुनिक बैंडिकूट रोबोट तकनीक से सीवर लाइनों और चैंबरों की सफाई बिना किसी मानवीय खतरे के अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और कानपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और आवश्यक संसाधनों का निरंतर विस्तार कर रहा है।


इस अवसर पर जलकल महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ पार्षद नवीन पंडित, नीरज वाजपेयी सहित अन्य पार्षदगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments