Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जमानियां नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, आदेशों की खुली धज्जियां उड़ा रहे कर्मचारी

ईओ के कड़े आदेशों की अनदेखी: काशीराम आवास मार्ग पर कूड़े का अंबार, नागरिकों में भारी आक्रोश

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,जमानियां गाजीपुर

नगर पालिका परिषद जमानियां में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कड़े निर्देशों और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद सफाई कर्मी रेलवे स्टेशन स्थित काशीराम आवास मार्ग पर लगातार कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश फैल गया है।


मार्ग पर लगे कचरे के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध के चलते राहगीरों और क्षेत्रवासियों का सांस लेना दूभर हो गया है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।


उल्लेखनीय है कि नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सूखा कचरा एमआरएफ सेंटर भेजा जाए और गीले कचरे को कंपोस्ट पिट में डाला जाए। आदेश की अवहेलना पर सफाई नायकों और वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके, खुले मार्ग पर कचरा गिराने का सिलसिला थमा नहीं है। अब देखना यह है कि प्रशासन आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले कर्मियों पर क्या कदम उठाता है।

ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments