Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि सुरक्षा: डीसीपी पश्चिम ने कल्याणपुर में मंदिरों व पूजा पंडालों का लिया जायजा, महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

 पंडालों और विसर्जन स्थलों पर तीसरी आंख का पहरा: डीसीपी एस.एम. कासिम आबिदी ने परखी सुरक्षा, दिए कड़े निर्देश

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

 शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने मंदिरों और पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को परखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रमुख देवी मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने सुरक्षा के कड़े मानकों की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं, विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।


​त्योहार के दौरान उपद्रवियों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखने तथा नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालु भयमुक्त वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments