Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिठूर उपचुनाव: डीसीपी पश्चिम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश

निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस अलर्ट: डीसीपी पश्चिम ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही 

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंगलवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी।


निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने बूथों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों और उसके आसपास कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि शांति व्यवस्था में कोई खलल न पड़े। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।


इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीसीपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बरतते हुए चुनाव प्रक्रिया को भयमुक्त, निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

सुरेश राठौर

Post a Comment

0 Comments