Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर में जीआरपी को मिली सफलता: ट्रेनों में छिनैती करने वाले तीन शातिर दबोचे, 2 लाख के मोबाइल बरामद

जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: आउटर पर धीमी ट्रेनों से मोबाइल उड़ाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार 

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों से चोरी और मोबाइल छिनैती करने वाले एक गिरोह का जीआरपी ने भंडाफोड़ किया है। जीआरपी कानपुर सेंट्रल की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।  ​पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे रेलवे स्टेशन के आउटर पर घात लगाकर छिप जाते थे। जैसे ही ट्रेन की गति धीमी होती थी, वे खिड़की और दरवाजों के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल व सामान झपटकर फरार हो जाते थे।  ​प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान हैरिसगंज पुल के पास, टाटमील जाने वाले कच्चे रास्ते पर पीपल के पेड़ के नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे से तीनों को गिरफ्तार किया।  


पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण

​शादाब खान उर्फ साहिल (उम्र 20 वर्ष): निवासी 07/10 सफेद कालोनी, बाबू पुरवा (कानपुर नगर)। इसके पास से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ।  

​अरबाज (उम्र 21 वर्ष): निवासी 7/10 सफेद कालोनी, बाबू पुरवा (कानपुर नगर)। इसके पास से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ।  

​मो० आसिफ उर्फ ब्रावो (उम्र 20 वर्ष): निवासी घोसी का चट्टा, सफेद कालोनी, बाबू पुरवा (कानपुर नगर)। इसके कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।  

​पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्तों के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल और कमिश्नरेट कानपुर नगर के ग्वालटोली थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। जीआरपी द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।  

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments