एक पेड़ मां के नाम ,, अभियान के तहत जमानियां तहसील क्षेत्र ग्राम सभा राघोपुर में ग्राम प्रधान पप्पू सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में ग्रामीणों द्वारा 100 पेड़ लगाया गया। ग्राम प्रधान पप्पू कुशवाहा ने कहा कि सरकार एवं उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जनपद गाजीपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला के समस्त ग्राम पंचायत में पौधा रोपण में किया गया । वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, व भाजपा कार्य समिति जिलाध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी भागीदारी निभाया।
काशी नाथ तिवारी, ने बी बी सी क्राइम टीवी से बात चित में बताया कि उच्च न्यायालय व भावी सरकार का योजना सर्व उपरी माना गया इस अभियान में समस्त जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों , एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाखों के आस पास पौधा रोपण किया गया। अभियान में मुख्य रूप से रहे।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, भाजपा कार्य समिति जिलाध्यक्ष काशीनाथ तिवारी, पप्पू कुशवाहा ग्राम प्रधान राघोपुर, सतीश चंद्र यादव ग्राम प्रधान राजपुर मांझा, राजू राय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ढ़ढ नी भानमल राय, मुकेश यादव ग्राम प्रधान घाटमपुर , आदि लोगों ने जम कर भागीदार निभाया।
जिला संवाददाता राम प्रवेश राय की विशेष रिपोर्ट
0 Comments