Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाला बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

कल्याणपुर में पुलिस मुठभेड़: बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाला बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार​

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

थाना कल्याणपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से कान का बाला (कुंडल) छीनने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से कान का बाला छीनने की वारदात हुई थी। पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 21 अगस्त को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस पर उसने बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग झोंक दी।


पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से अभियुक्त को दबोच लिया और उसके पास से बुजुर्ग महिला से लूटा गया कान का बाला बरामद कर लिया है।पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है और मामले में सुसंगत धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments