उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
बुधवार को महापौर नगर आयुक्त ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील से तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पूर्वान्ह 9:30 बजे शुरू होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वार तक गई। इस अवसर पर महापौर ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने और सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ने की अपील की। तिरंगा यात्रा में कई पार्षद और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे। यह आयोजन भारत माता, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाना, लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना। समाज में एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देना है।नगर निगम मुख्यालय से श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
महापौर प्रमिला पाण्डेय नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने और सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ने की अपील की। इस आयोजन में पार्षद, नगर निगम के कर्मचारी और आम जनता ने भाग लिया। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया है। इस अभियान के तहत लोगों को तिरंगा झंडा के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सुरेश राठौर
0 Comments