Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर निगम ने चलाया चट्टा हटाओ अभियान, 17 पशु किए जब्त

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 

नगर आयुक्त सुधीर कुमार के आदेश पर सोमवार गुजैनी मे नगर निगम के पशु कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्र में चट्टा हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में गोविन्द नगर थाना पुलिस बल का सहयोग लिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 08 भैंस, 06 गाय और 03 भैंस के बछड़ों समेत कुल 17 पशुओं को पकड़कर गौशाला में संरक्षित कराया।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि संबंधित चट्टा संचालक को पूर्व में ही चेतावनी दी गई थी कि वह अपने पशुओं को नगर निगम सीमा से बाहर विस्थापित करे। इसके बावजूद निर्देशों का अनुपालन न करने पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम सीमा के अंदर चट्टा संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही सभी चट्टा संचालकों और पशुपालकों को पुनः सूचित किया गया है कि वे अपने पशुओं को शीघ्र ही शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करें।


पशु कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए चट्टा हटाओ अभियानों से 33.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी ने नगर निगम सीमा के भीतर पशुओं को खुला छोड़ा या अवैध रूप से चट्टा संचालित किया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।आज के अभियान में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन, प्रवर्तन प्रभारी कर्नल आलोक नारायण, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार सहित प्रवर्तन दल के सदस्य लक्ष्मण सिंह, इन्द्रजीत सिंह, जीतेन्द्र प्रसाद सिंह, होमगार्ड आलोक कुमार, अनुराग सिंह, राजीव कुमार निगम तथा थाना गोविन्द नगर का पुलिस बल मौजूद रहा।

सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments