Hot Posts

6/recent/ticker-posts

*गाजीपुर में भाजपा की पंचायत चुनाव की रणनीति: कार्यकर्ताओं को दिया दिशा-निर्देश*

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश, गाजीपुर 

गाजीपुर में भाजपा की पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि गाजीपुर के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपसी एकजुटता के साथ लगकर किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता।

डा राकेश त्रिवेदी ने मतदाता सूची में सभी पात्रों का नाम शामिल करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समर्पित होकर सेवा भाव से काम कर रहे हैं। हमें संगठन को मजबूत करते हुए लक्ष्य निर्धारित चुनाव में उतरने की जरूरत है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव होता है। आगामी पंचायत चुनाव में जिले के प्रत्येक सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे ज्यादा संख्या होगी।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान, राष्ट्रवादी संगठन है जो देश व क्षेत्र के विकास के लिए सतत काम करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित किया है। पंचायतों के विकास के लिए पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बहुत जरूरी है।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव सबसे कठिन चुनाव होते हैं जिसमें स्थानीय तथा सामाजिक समीकरण के अलावा प्रत्याशी चयन का विषय प्रमुख होता है। गाजीपुर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा की कमी नहीं है, बस उसे दिशा देने की जरूरत है।

कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वृजेन्द्र राय और राजेश राजभर ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। कार्यशाला में ब्लाक प्रमुख अवधेश राय,  सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 जिला संवाददाता रामप्रवेश राय की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments