Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ककवन पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 2 अभियुक्त गिरफ्तार

लडाई झगडा कर शान्ति व्यवस्था भंग, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 
ककवन पुलिस ने ग्राम अनेई में लडाई झगडा व शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमलेश पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम अनेई थाना ककवन कानपुर नगर उम्र करीब 35 वर्ष और अजय पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी ग्राम अनेई थाना ककवन कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 यादवेन्द्र यादव और उ0नि0 देवेश मोहन शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने ग्राम अनेई में लडाई झगडा कर शान्ति व्यवस्था भंग की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है और पुलिस की प्रशंसा कर रही है।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments