परेड से बड़ा चौराहा तक चला नगर निगम का चाबुक, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर
कानपुर नगर निगम के जोन-1 में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने परेड चौराहे से बड़ा चौराहा तक सड़क घेरकर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्यवाही की। इस दौरान सड़क किनारे लगे करीब 70 अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया।
मानक के विपरीत दुकानों पर कार्यवाही
अभियान के दौरान उन दुकानदारों पर भी गाज गिरी जिन्होंने मानक के विपरीत दुकानें लगा रखी थीं। निगम की टीम ने मौके पर ही चालान काटते हुए कुल 72,000 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और भी कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी (जोन-1) विद्यासागर यादव ने किया। मौके पर कर अधीक्षक आर.एस. कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक संजीव कश्यप व सुरेश कुमार मौजूद रहे। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस और नगर निगम की ईटीएफ (ETF) फोर्स भी साथ रही।
सुरेश राठौर



0 Comments