Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पार्षदों ने नगर आयुक्त के सामने खोला शिकायतों का पिटारा, खस्ताहाल सड़कों और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

जोन-1 की बैठक में फैसला- अब समस्याओं के निस्तारण के लिए हर जोन में नियमित रूप से होगी पार्षदों के साथ बैठक

BBC CRIME TV

 उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार दोपहर नगर आयुक्त ने जोन-1 के पार्षदों के साथ अहम बैठक की। बैठक का उद्देश्य निगम के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाना था, लेकिन इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं की झड़ी लगा दी। पार्षदों ने सड़कों के घटिया पेचवर्क, सफाई व्यवस्था और पेंडिंग पड़े विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

इन मुद्दों पर पार्षदों ने घेरा:

बैठक के दौरान पार्षदों ने नगर आयुक्त को बताया कि कई इलाकों में सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क का काम संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा:

​वॉटर टैंकरों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।

​शौचालय निर्माण के प्रस्ताव लंबे समय से फाइलों में अटके हैं।

​वृक्षों की कटाई-छंटाई के अनुरोधों पर सुनवाई नहीं हो रही।

​जोनल स्तर पर सफाई व्यवस्था ध्वस्त है, जिससे जनता परेशान है।

​नगर आयुक्त के निर्देश: कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

पार्षदों की नाराजगी देखने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​हर जोन में अब होगी नियमित बैठक

कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अब प्रत्येक जोन में पार्षदों के साथ 'नियमित अंतराल' पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि जमीनी समस्याओं का सीधा समाधान हो सके।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments