Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​कारगिल पार्क से 14 स्पीकर चोरी, सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिक पर गिरी गाज

महकमे में खलबली विभाग ने की सख्त कार्यवाही 

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

शहर के प्रमुख कारगिल पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने 14 नग स्पीकर पार कर दिए। चोरी की इस घटना से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्यान अधीक्षक ने थाना स्वरूप नगर में एफआईआर दर्ज कराई है, वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पूर्व सैनिक (सुरक्षाकर्मी) को पदमुक्त करने की सिफारिश की गई है।

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पार्क में तैनात लाइनमैन संजय मिश्रा तीन दिवसीय अवकाश पर थे। 26 दिसंबर को जब वे वापस लौटे, तो उन्हें पार्क परिसर से 14 स्पीकर गायब मिले। इसकी तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

​पुलिस जांच शुरू, संदिग्धों से पूछताछ

उद्यान अधीक्षक की तहरीर पर स्वरूप नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ कर चोरों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

नगर निगम के अधिकारियों ने घटना के समय तैनात सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि शाम की शिफ्ट में तैनात एक्स-आर्मी मैन की भूमिका संदिग्ध और कार्य के प्रति शिथिल थी। अनुशासनहीनता और लापरवाही को देखते हुए उक्त कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने हेतु प्रभारी अधिकारी (प्रवर्तन दल) को पत्र भेजा गया है।

नगर आयुक्त शिविर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments