Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​25 साल से पहचान छिपाकर रह रहा भगोड़ा गिरफ्तार, आरपीएफ की बड़ी कामयाबी

 ​

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कानपुर सेंट्रल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ढाई दशक (25 वर्ष) से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर ठिकाने बदल रहा था।

पकड़ा गया आरोपी रामू यादव, निवासी गंगाघाट, उन्नाव का रहने वाला है। उस पर रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी का पुराना मामला दर्ज था। लंबे समय से न्यायालय की कार्यवाही में पेश न होने के कारण माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। पुलिस से बचने के लिए रामू यादव ने अपना मूल निवास स्थान छोड़ दिया था और अपनी असली पहचान छिपाकर अन्य स्थानों पर शरण ले रखी थी।

प्रभारी निरीक्षक (आरपीएफ) कानपुर सेंट्रल, एस.एन. पाटीदार के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया। स.उ.नि. हरपाल सिंह द्वारा की गई कड़ी सुरागरसी और पतारसी के बाद सटीक सूचना मिली कि आरोपी चम्पापुरवा (तेजीपुरवा, शुक्लागंज) में रह रहा है। शनिवार को आरपीएफ टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

आरपीएफ ने बताया कि आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने का कोई मौका नहीं दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त को कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 25 साल पुराने मामले में हुई इस गिरफ्तारी को आरपीएफ की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments