जीआरपी ने चंद घंटों में ढूंढा यात्री का खोया हुआ कीमती सामान"
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में गुम हुआ एक कीमती लैपटॉप बैग ढूंढकर उसके मालिक को सकुशल सौंप दिया।
गोपाल नगर (कानपुर) निवासी योगेश चन्द्र त्रिपाठी ने थाना जीआरपी में सूचना दी कि यात्रा के दौरान उनके पुत्र श्रेयांस त्रिपाठी का बैग स्टेशन परिसर में कहीं छूट गया है। बैग में कीमती लैपटॉप, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60,000 रुपये बताई गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए व.उ.नि. विनोद कुमार यादव और क्यूआरटी (QRT) टीम को स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सघन तलाशी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही समय में प्लेटफार्म संख्या 2/3 से लावारिस हालत में पड़ा उक्त बैग बरामद कर लिया।
थाना परिसर में यात्री योगेश चन्द्र को बुलाकर बैग की तस्दीक कराई गई और उसे ससम्मान सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री ने पुलिस टीम की ईमानदारी और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, व.उ.नि. विनोद कुमार यादव, उ.नि. मुकुन्द लाल, अजीत प्रताप, हेड कांस्टेबल शिव सिंह,हरिपाल यादव, वैश खान, सुहेल खान शामिल रहे।
सुरेश राठौर

0 Comments