Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पलक झपकते ही बचाई जान: कानपुर सेंट्रल पर चलती ट्रेन के नीचे जाने से बची बुजुर्ग महिला

कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल: मौत के मुँह से खींच निकाली महिला यात्री

BBC CRIME TV ​

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

शहर के व्यस्ततम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक रेल हादसा होने से बच गया। प्लेटफॉर्म नंबर 05 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक 56 वर्षीय महिला यात्री अनियंत्रित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के जानलेवा गैप में जा गिरीं। मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए महिला को मौत के मुँह से बाहर खींच लिया।


जानकारी के अनुसार, बुधवार (05 फरवरी) को गाड़ी संख्या 20802 (मगध एक्सप्रेस) जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 05 से रवाना हुई, मूलगंज निवासी अनवर जहां (56) ने अपने बेटे आमिर के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रैक की ओर जाने लगीं।


वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने जैसे ही यात्री को गिरते देखा, उन्होंने तेजी दिखाते हुए महिला का हाथ पकड़ लिया और उन्हें पटरी की ओर खिंचने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह पूरी घटना देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों की सांसें थम गईं।पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ रही थीं। आरपीएफ थाने में प्राथमिक उपचार और देखरेख के बाद महिला व उनके बेटे ने कांस्टेबल विनोद कुमार यादव की तत्परता की सराहना करते हुए आरपीएफ का आभार व्यक्त किया। रेलवे अधिकारियों ने भी जवान की इस सजगता की प्रशंसा की है।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments