Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़: 4 अस्पताल संचालकों समेत 6 गिरफ्तार

कानपुर में किडनी तस्करी गिरोह बेनकाब, 4 अस्पताल संचालक धरे गए

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में जड़ें जमा चुके एक बड़े किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना रावतपुर और पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गिरोह के 6 सदस्यों को दबोच लिया है, जिनमें शहर के चार निजी अस्पतालों के संचालक शामिल हैं। पुलिस की इस बड़ी स्ट्राइक से चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है।


​पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गिरोह के नेटवर्क के जरिए अब तक शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट और एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में गठित टीम इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


​इस काले कारोबार में सफेदपोश डॉक्टरों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह से जुड़े 04 मुख्य डॉक्टरों की पहचान हो चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि इन डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद इस रैकेट के सभी संपर्कों का भी खुलासा हो सकता है।

​गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाकर उन्हें मोटी रकम का लालच देते थे और फिर अवैध तरीके से उनके अंगों का सौदा करते थे। पकड़े गए अस्पताल संचालकों से पूछताछ कर उन सभी संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है जहाँ ये अवैध ऑपरेशन अंजाम दिए गए है।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments