Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में गरजे विधायक, बोले- जनता को न करें परेशान

जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक

​BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,गाजीपुर 

विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास की रफ्तार और जनसमस्याओं के निस्तारण पर जोर देते हुए अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह हैं, इसलिए विकास कार्यों में उनकी सहभागिता और सुझावों को प्राथमिकता दी जाए।


​बिजली चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

​समीक्षा के दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि बिजली बिल वसूली या चेकिंग के नाम पर आम जनता को बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक मानसिक और आर्थिक कष्ट न झेलना पड़े।

​अधूरे किसान कल्याण केंद्रों पर जताई नाराजगी

​बैठक में यह तथ्य सामने आया कि जनपद के 16 ब्लॉकों में से केवल 09 में ही किसान कल्याण केंद्र संचालित हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष ने शेष सभी ब्लॉकों में केंद्र स्थापना हेतु तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही, मनरेगा के तहत फरवरी माह तक 66 लाख मानव दिवस का लक्ष्य पूरा होने पर संतोष जताया और इसे और बढ़ाने को कहा ताकि अधिक पात्रों को रोजगार मिल सके।


​इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा:

​आवास योजना: मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर चयन करने के निर्देश।​सड़क निर्माण: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अधूरी सड़कों को विवाद सुलझाकर जल्द पूर्ण करने पर जोर।शिक्षा व स्वास्थ्य: छात्रवृत्ति वितरण में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश।पशुपालन: निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना और टीकाकरण की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

​दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

​बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मोहम्मदाबाद विधायक सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, सदर विधायक जैकिशन साहू, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, सीआरओ आयुष चौधरी समेत विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुख और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बैठक में प्राप्त शिकायतों का मानक के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

 ब्यूरो चीफ राम प्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments