उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने गुरुवार को पश्चिम जोन के अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। कार्यालय में आयोजित इस गोष्ठी में डीसीपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीसीपी ने कहा कि क्षेत्र में जनता के बीच पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त करें। साथ ही बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील चौराहों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। उन्होंने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया जायेगा ताकि चोरी व लूट जैसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आमजन को जागरूक करने और शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए।
"जनता की समस्याओं का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ होना चाहिए। थाने आने वाले हर पीड़ित की बात सुनी जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।"
समीक्षा बैठक में वांछित और इनामी अपराधियों की सूची की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) पश्चिम और जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सुरेश राठौर


0 Comments