Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इंतजार खत्म! कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच जल्द शुरू होगी मेट्रो; सीएमआरएस ने परखीं सुविधाएं

कानपुर मेट्रो: सेंट्रल से नौबस्ता सेक्शन का सीएमआरएस निरीक्षण पूरा, 80 की स्पीड पर दौड़ी ट्रेन


BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष बचे कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता सेक्शन पर व्यावसायिक संचालन शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता की पांच सदस्यीय टीम ने निरीक्षण के दूसरे दिन नवीन मार्केट से नौबस्ता तक गहन तकनीकी परीक्षण किया। इसके साथ ही पूरे कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) की फाइनल इंटीग्रेटेड टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। निरीक्षण के कारण प्रभावित हुईं मेट्रो सेवाएं कल से अपने पूर्व निर्धारित समय पर शुरू हो जाएंगी।


निरीक्षण दल ने नौबस्ता से कानपुर सेंट्रल तक मोटर ट्रॉली के माध्यम से 'अप-लाइन' ट्रैक का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान टीम ने नौबस्ता, बौद्ध नगर, वसंत विहार, किदवई नगर व बारादेवी जैसे एलिवेटेड स्टेशनों तथा ट्रांसपोर्ट नगर और झकरकटी अंडरग्राउंड स्टेशनों का जायजा लिया। स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, एस्केलेटर, लिफ्ट, फायर अलार्म और स्टेशन कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं परखी गईं।


आधुनिक सीबीटीसी (CBTC) सिग्नलिंग प्रणाली को जांचने के लिए कॉलिजन टेस्ट किया गया, जिसमें आमने-सामने आ रही दो ट्रेनें निर्धारित दूरी पर बिना ड्राइवर के स्वतः ब्रेक लगने से रुक गईं। इसके बाद मेट्रो ट्रेन को 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति पर दौड़ाकर स्पीड और ब्रेकिंग टेस्ट भी सफल रहा।


जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति: यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से गुजरने वाले इस कॉरिडोर के शुरू होने से कानपुरवासियों की यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज हो जाएगी।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments