Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर सेंट्रल पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री के लिए रक्षक बने आरपीएफ जवान

कानपुर सेंट्रल पर देवदूत बने आरपीएफ दरोगा: चलती ट्रेन से गिरे यात्री को खींचकर बचाई जान

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर रविवार (22 जून) को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने जानलेवा गैप में जा गिरा। ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) अनिल कुमार गौतम ने तुरंत तत्परता दिखाई और महज कुछ सेकेंड के भीतर यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। दरोगा की इस जांबाजी से यात्री की जान बच गई।


जानकारी के अनुसार, रविवार को गाड़ी संख्या 12382 पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर आ रही थी। ट्रेन अभी पूरी तरह रुकी भी नहीं थी कि एक यात्री ने जल्दबाजी में चलती गाड़ी से नीचे उतरने की कोशिश की। गति तेज होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रेन के नीचे समाने लगा। यह देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।


उसी समय प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ के उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम गश्त पर थे। उन्होंने जैसे ही यात्री को गिरते देखा, बिना एक पल गंवाए उसकी तरफ दौड़ लगा दी। ट्रेन की रफ्तार के बीच उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए यात्री को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई के कारण यात्री को खरोंच तक नहीं आई।स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने भी आरपीएफ जवान की मुस्तैदी की जमकर तारीफ की। रेल प्रशासन द्वारा जांबाज दरोगा को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जा सकती है।

सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments