कानपुर में रेलवे की फ्रेट कस्टमर मीट आयोजित, माल यातायात बढ़ाने पर चर्चा
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
मंडल रेल प्रबंधक (प्रयागराज) रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को कानपुर एरिया के फ्रेट कस्टमर्स, व्यापारियों और साइडिंग प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उप मुख्य यातायात प्रबंधक (Dy. CTM) कानपुर अकांशु गोविल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे और माल ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और माल यातायात (Goods Traffic) को बढ़ावा देना था।बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों ने व्यापारियों को माल परिवहन की विभिन्न सुविधाओं, प्रोत्साहन योजनाओं (Incentive Schemes), माल ढुलाई प्रक्रियाओं के सरलीकरण और डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राहकों की समस्याओं और सुझावों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। अधिकारियों ने कई सुझावों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया।
अध्यक्षीय संबोधन में उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने कहा कि भारतीय रेल अपने फ्रेट ग्राहकों को सुरक्षित, समयबद्ध, विश्वसनीय और किफायती माल परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों से रेलवे की प्रोत्साहन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और दीर्घकालिक व्यावसायिक साझेदारी को मजबूत करने की अपील की।इस मौके पर रेलवे की ओर से सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) पवन कुमार, सीएमआई (गुड्स) एस.के. मीना, सीजीएस ज्ञान प्रकाश, अमित वर्मा सहित सभी गुड्स डिपो के प्रभारी व निरीक्षक उपस्थित थे।
वहीं, व्यापार जगत की ओर से उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट संजय सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्टेट प्रेसिडेंट ज्ञानेश मिश्रा, रेनू अग्रवाल, रणंजय सिंह, भीम भूषण, शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस तरह के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति जताई।
सुरेश राठौर

0 Comments