वांछितों की जल्द गिरफ्तारी और पारदर्शी विवेचना पर जोर, रावतपुर में समीक्षा बैठक
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने रविवार को कार्यालय रावतपुर में CM डैशबोर्ड से संबंधित लंबित मुकदमों और विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विवेचकों (जांच अधिकारियों) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने पश्चिम जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों के लंबित मामलों तथा वांछित अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि मुकदमों का निस्तारण पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए।
डीसीपी पश्चिम ने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता में सुधार और हर स्तर पर विधिक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि CM डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। प्रत्येक विवेचक अपने-अपने मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करें और तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करें, ताकि अपराध नियंत्रण और प्रभावी अभियोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
सुरेश राठौर


0 Comments