ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते': दिल्ली से लापता 13 वर्षीय बालिका कानपुर सेंट्रल से सकुशल बरामद
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कानपुर सेंट्रल ने ऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते" के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए दिल्ली के भजनपुरा इलाके से लापता 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को दिल्ली पुलिस की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के भजनपुरा निवासी प्रवेश कुमार की 13 वर्षीय पुत्री प्रिया (काल्पनिक नाम )अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में दिल्ली के थाना जाफराबाद में FIR संख्या 220/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मंगलवार (21 जुलाई) को दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक चेतन राज सिंह ने कानपुर आरपीएफ को सूचना दी कि बालिका के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होने की संभावना है।
सूचना मिलते ही आरपीएफ के उपनिरीक्षक मो. असलम खान, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार कटियार और अन्य स्टाफ ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तलाश के दौरान प्लेटफार्म संख्या-9 पर फोटो के हुलिए से मिलती-जुलती एक बालिका बेंच पर बैठी दिखाई दी। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिया ( काल्पनिक नाम )बताया और दिल्ली वाले पते की पुष्टि की।बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेने के बाद तुरंत जाफराबाद थाना पुलिस को सूचित किया गया। बुधवार (22 जुलाई) को दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक चेतन राज सिंह और महिला आरक्षी ज्योति आवश्यक दस्तावेजों के साथ कानपुर सेंट्रल पहुंचे। कागजात के सत्यापन के बाद आरपीएफ उपनिरीक्षक हरीश चंद ने स्टेशन डायरी में प्रविष्टि दर्ज कर बालिका को सकुशल दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
सुरेश राठौर

0 Comments