Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्लेटफॉर्म 1 से 10, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल कार्यालय का गहन निरीक्षण; व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

कानपुर सेंट्रल पर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों का एसआईजी टीम ने लिया जायजा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत आधुनिक रूप ले रहे एनएसजी-2 श्रेणी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) ने व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। उप मुख्य यातायात प्रबंधक (कानपुर) अकांशु गोविल के नेतृत्व में अधिकारियों के उच्चस्तरीय दल ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों और निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को परखते हुए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।निरीक्षण दल ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 से लेकर 10 तक पैदल चलकर स्थिति देखी। इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग, पार्सल कार्यालय, सबवे और टिकट बुकिंग काउंटरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। टीम ने वेटिंग रूम, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और यात्रियों की सुगम आवाजाही से जुड़े बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया।


पुनर्विकास कार्य से जुड़े अधिकारियों से निर्माण की प्रगति और तय समय-सीमा की समीक्षा की गई। दल ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। निरीक्षण में सामने आई खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, इस संयुक्त निरीक्षण दल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (कानपुर), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (प्रयागराज), मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन/प्रयागराज), सहायक सुरक्षा आयुक्त (कानपुर) तथा सहायक अभियंता (मुख्यालय) शामिल रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments