Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​श्री सिद्धिविनायक गणेश परिवार समिति ने संजीव दीक्षित को सौंपा 'सनातन गौरव सम्मान'

गणेश महोत्सव में संजीव दीक्षित का सम्मान, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर नवाजा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर घंटाघर स्थित सुविख्यात श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में आयोजित एक भव्य समारोह में संजीव दीक्षित को 'यूपी सनातन गौरव सम्मान-2026' से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें श्री सिद्धिविनायक गणेश परिवार समिति, कानपुर नगर के तत्वावधान में प्रदान किया गया।प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बाराबंकी, कन्नौज और उन्नाव सहित कई जनपदों में अपनी प्रखर कार्यशैली व जनसेवा से विशिष्ट पहचान बनाने वाले संजीव दीक्षित को समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र (पवित्र दुपट्टा), शॉल व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।


समारोह का शुभारंभ विधि-विधान से श्री गणेश वंदना एवं महाआरती के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संजीव दीक्षित के सरल स्वभाव, सादगी और निरंतर जनसहयोग की भावना की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज बाजपेई, विशाल शुक्ला, बऊवन ठाकुर, संतोष गुप्ता, आदर्श शुक्ला, ननकू गुप्ता, अतुल यादव, संजय तिवारी, रमन गुप्ता, नितिन, अभिषेक गुप्ता सहित समिति के तमाम पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments