राइफल क्लब में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों संग बैठक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने पर जोर
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,गाजीपुर
आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चुनाव की बिंदुवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती और चुनाव से जुड़ी अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही गई ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी व भयमुक्त वातावरण में पूरी हो सके।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित जनपद के तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ राम प्रवेश राय

0 Comments