Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हर्षोल्लास के साथ पुलिस लाइन में मना गणतंत्र दिवस, कैबिनेट मंत्री ने किया ध्वजारोहण

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​गाजीपुर

जनपद के पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।


शानदार परेड और झांकियों ने जीता मन

​ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम वर्मा व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने किया। रैतिक परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस और यातायात दल के साथ-साथ डायल 112, स्वाट टीम, फोरेंसिक टीम और अग्निशमन दल की झांकियों ने अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जवानों का उत्साहवर्धन किया।


कर्तव्यपरायणता के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

​समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पुलिस बल के योगदान की सराहना की। इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिस बल को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।


गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

​कार्यक्रम में जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

​जिला संवाददाता: राम प्रवेश राय

Post a Comment

0 Comments