Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित

BBC CRIME TV

​उत्तरप्रदेश,गाजीपुर 

कार्यालय संवाददाता जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता की भावना के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।



​संविधान ही हमारी शक्ति का आधार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है और इसे एक सूत्र में पिरोए रखने का श्रेय हमारे महान संविधान को जाता है। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा, "हमें संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिए, क्योंकि हमारे पदों और अधिकारों की शुरुआत वहीं से होती है।" उन्होंने आर्टिकल 32 का उल्लेख करते हुए नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला।




​सेनानी आश्रितों का सम्मान और मिष्ठान वितरण इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों को भी मिठाई बांटी गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने शास्त्री नगर चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

​फरियादियों की मदद ही सच्ची सेवा डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिस्टम की जिम्मेदारी हमें मिली है, इसलिए किसी भी फरियादी की समस्या को अपना समझकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उसका निस्तारण करें।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति समारोह में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार पाठक, चंद्रशेखर यादव, पुष्पेंद्र पटेल, सुश्री निधि सहित कलेक्ट्रेट के समस्त पटल सहायक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​रिपोर्ट: राम प्रवेश राय (जिला संवाददाता)


Post a Comment

0 Comments