शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, भारी मात्रा में बीयर जब्त
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से किंगफिशर बीयर की 124 कैन बरामद हुई हैं, जिन्हें वे अवैध रूप से बिहार ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ इंस्पेक्टर एन.एन. पाटीदार और जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर अवांछनीय तत्वों की धरपकड़ हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम को प्लेटफॉर्म नंबर 10 के आगे हैरिसगंज पुल के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। घेराबंदी कर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिश्चंद्र कुमार (18) और ब्रजेश कुमार (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पटना, बिहार के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कानपुर के आसपास के इलाकों से सस्ते दामों पर शराब खरीदते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण, वे इसे ट्रेनों के माध्यम से वहां ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, तस्करी के लिए रेलवे को सुगम माध्यम बनाने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के बीच सूचनाओं के बेहतर तालमेल के कारण लगातार इस तरह की गिरफ्तारियां संभव हो पा रही हैं। स्टेशन के संवेदनशील इलाकों और बाहरी छोरों पर गश्त बढ़ा दी गई है।
सुरेश राठौर

0 Comments