औद्योगिक नगरी में बंगाल जैसा उल्लास: नगर निगम मुख्यालय में गूंजे मोदी-योगी के नारे
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और सरकार बनने की आहट ने औद्योगिक नगरी कानपुर के भाजपाइयों को भी जोश से भर दिया है। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में उस समय उत्सव जैसा माहौल हो गया, जब माननीय महापौर के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
मुख्यालय परिसर में सुबह से ही जैसे-जैसे भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त की खबरें आती रहीं, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता गया। महापौर ने पार्षदों के साथ ढोल की थाप पर थिरकते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाए गए। खास बात यह रही कि बंगाल की जीत की खुशी में उपस्थित लोगों का मुंह 'झालमुड़ी' खिलाकर मीठा कराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना राष्ट्रवाद और विकास की जीत है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल रणनीतिक नेतृत्व व करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास को दिया।
विजयोत्सव के दौरान मुख्य रूप से भाजपा (उत्तर) के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और भाजपा (दक्षिण) के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह मौजूद रहे। उनके साथ पार्षद पवन पाण्डेय, आनन्द शुक्ला, राम नरायन, सौरभ देव, योगेन्द्र शर्मा, आकर्ष बाजपेयी, नीरज कुरील, रमेश हटी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व निगम के लोग उपस्थित रहे।
सुरेश राठौर



0 Comments