मोदी सरकार के 12 वर्ष: कानपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापौर ने की जनसुनवाई
BBCCRIMETV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर में चल रहे जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के तहत मंगलवार को भारी जन उत्साह देखने को मिला। नगर निगम द्वारा आयोजित इन शिविरों के माध्यम से एक ओर जहाँ जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन हुआ।
अभियान की शुरुआत में महापौर प्रमिला पांडेय ने जोन-6 के अंतर्गत जवाहरलाल स्कूल के सामने विशाल जनसुनवाई कैंप का विधिवत शुभारंभ किया। कैंप में नगर निगम, जलकल और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक पहुंचे। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने खुद टेबल पर बैठकर लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए दर्जनों जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली।
इसके बाद अभियान का कारवां जोन-5 में आयोजित जन कल्याण और स्वास्थ्य मेले में पहुंचा। यहाँ का माहौल बेहद उत्सवमयी नजर आया। शिविर में पहुंचे छोटे बच्चों को महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने हाथों से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर आहुति दी।
सुरेश राठौर



0 Comments