Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से रहें सावधान, पनकी में साइबर सेल ने दी सुरक्षा की सीख

पनकी में साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन, डीसीपी ने दिए सुरक्षा के मंत्र

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति द्वारा साइबर सेल (पश्चिम जोन) के सहयोग से यह शिविर नई कॉलोनी, पनकी स्थित सीआईएसएफ (CISF) लाइन परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस. एम. कासिम आबिदी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।


उपस्थित जनसमूह और सीआईएसएफ कर्मियों को संबोधित करते हुए डीसीपी पश्चिम आबिदी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी रोज ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में तकनीकी रूप से सतर्क और जागरूक रहकर ही इस अदृश्य अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने हाल के दिनों में बढ़े 'डिजिटल अरेस्ट' के मामलों पर चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के जरिए किसी को गिरफ्तार नहीं करती। ऐसी कॉल्स आने पर घबराने के बजाय पुलिस को सूचना दें।शिविर में साइबर एक्सपर्ट्स और डीसीपी ने साइबर सुरक्षा के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला:


किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ अपना बैंक विवरण, पासवर्ड या ओटीपी (OTP) साझा न करें।अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल, लॉटरी और फर्जी निवेश योजनाओं के झांसे में आने से बचें।​सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारियां और तस्वीरें साझा करते समय प्राइवेसी सेटिंग्स का ध्यान रखें।किसी भी प्रकार की वित्तीय ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


शिविर के दौरान साइबर सेल पश्चिम जोन की टीम ने ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा, फिशिंग लिंक की पहचान और सोशल मीडिया सुरक्षा पर विस्तृत तकनीकी जानकारियां भी साझा कीं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पनकी परियोजना के महाप्रबंधक विजय बहादुर एवं सीआईएसएफ पनकी के डिप्टी कमांडेंट अनुपम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपेयी, महासचिव योगेश बाजपेयी एवं सचिव गोपाल गुप्ता की मुख्य भूमिका रही। शिविर में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, सीआईएसएफ के जवान और गणमान्य लोग उपस्थित थे।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments