Hot Posts

6/recent/ticker-posts

'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत यात्री का लैपटॉप और कीमती सामान से भरा बैग बरामद

प्रयागराज के यात्री का खोया बैग पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढा, अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख

​BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके खोए हुए सामानों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। जीआरपी टीम ने प्रयागराज के एक यात्री का प्लेटफॉर्म पर छूटा बैग महज कुछ ही घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामद किए गए बैग में एचपी (HP) कंपनी का लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान मौजूद था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में जीआरपी की टीम कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालय में सघन चेकिंग व भ्रमण पर थी। इसी दौरान झलवा, प्रयागराज के रहने वाले यात्री अनूप कुमार पाण्डेय ने थाना कार्यालय में उपस्थित होकर सूचना दी कि उनका एक बैग, जिसमें एचपी का लैपटॉप, आवश्यक डाक्यूमेंट्स और कीमती सामान था, स्टेशन परिसर में कहीं खो गया है। यात्री ने बताया कि उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बैग का कुछ पता नहीं चला।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने उपनिरीक्षक (U.O.Ni.0) मनोज कुमार, क्यूआरटी (QRT) टीम और प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत बैग की तलाश में जुटने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन के विभिन्न कोनों और प्लेटफॉर्मों को खंगाला। कड़े प्रयासों के बाद आखिरकार टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 से उक्त यात्री का बैग लावारिस हालत में सुरक्षित बरामद कर लिया।

बैग बरामद होने के पश्चात यात्री अनूप कुमार पाण्डेय को थाना कार्यालय बुलाकर लैपटॉप और सभी जरूरी दस्तावेजों की तस्दीक (Verification) कराई गई। सारा सामान सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद जीआरपी टीम ने बैग यात्री को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपना कीमती लैपटॉप और जरूरी कागजात वापस पाकर यात्री ने राहत की सांस ली और कानपुर सेंट्रल जीआरपी पुलिस टीम की त्वरित कार्यप्रणाली व ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनका सहृदय धन्यवाद किया।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments