कानपुर सेंट्रल पर रेलवे का बड़ा एक्शन: 26 अवैध वेंडर दबोचे, 43 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने अवैध वेंडरों के खिलाफ एक बड़ा और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों और फुटओवर ब्रिज से 26 अनधिकृत वेंडरों को रंगे हाथों पकड़ा। रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन वेंडरों से ₹43,090 का जुर्माना भी वसूला गया।रेलवे के इस निरीक्षण से अवैध रूप से खाद्य सामग्री व अन्य सामान बेचने वालों में हड़कंप मच गया। यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक (प्रयागराज) रजनीश अग्रवाल और उप मुख्य यातायात प्रबंधक (कानपुर) अकांशु गोविल के दिशा-निर्देश पर, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।
वाणिज्य निरीक्षकों और टिकट जांच कर्मचारियों (TTE) की संयुक्त टीम ने सोमवार को सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, यात्री प्रतीक्षालयों (वेटिंग रूम) और फुटओवर ब्रिज (FOB) पर सघन जांच की गई।रेलवे का "यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण यात्रा अनुभव देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की अवैध वेंडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी इस तरह के सघन जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।"
रेल प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सेहत और सुरक्षा के मद्देनजर केवल रेलवे द्वारा अधिकृत (Authorized) काउंटरों या वेंडरों से ही खान-पान की चीजें खरीदें। यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई भी अनधिकृत गतिविधि या अवैध वेंडर नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर दर्ज कराएं।
सुरेश राठौर


0 Comments