GRP ने नष्ट किया 63 किलो मादक पदार्थ, अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख से ऊपर
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
मादक पदार्थों की तस्करी और उनके अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन दहन' के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को एक सफलता मिली है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार, पुलिस ने चार अलग-अलग मुकदमों से संबंधित कुल 63 किलोग्राम 315 ग्राम मादक पदार्थ का नियमानुसार विनिष्टीकरण (निस्तारण) किया है। नष्ट किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।यह पूरी प्रक्रिया 'नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (जब्ती, भंडारण, नमूनाकरण और निपटान) 2022 नियम GSR8999(E)' के अंतर्गत अमल में लाई गई। माननीय न्यायालय एडीजे 21/स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट, कानपुर नगर के आदेश के तहत, वर्ष 2025 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट से संबंधित उन 04 मुकदमों के माल का निस्तारण किया गया, जिनमें कोई अपील, विचारण या रिवीजन लंबित नहीं था।
आज दिनांक 30 जून 2026 को गठित टीम की मौजूदगी में इस भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थ को भैरो घाट (कानपुर नगर) स्थित विद्युत शवदाह गृह में ले जाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।इस विनिष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान स्नेहा तिवारी (अपर पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर, उ०नि० सुधीर कुमार ड्रग डिस्पोजल कमेटी कार्यालय कमिश्नरेट कानपुर नगर),ओमनारायण सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल), उ०नि० मुकुन्द लाल यादव, हे०मो० शिव प्रताप सिंह (थाना मालखाना मोहर्रिर, कानपुर सेंट्रल) और विद्युत शवदाह गृह के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सुरेश राठौर


0 Comments