घर से बिना बताए कानपुर सेन्ट्रल पहुंची 17 वर्षीय किशोरी को जीआरपी ने सकुशल बचाया
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर से बिना बताए आई एक लापता किशोरी को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी0, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन0 कोलान्ची और पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के निर्देशन व लगातार मॉनिटरिंग में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार (23 जून) को कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर और यात्री प्रतीक्षालय में सघन चेकिंग व भ्रमण कर रही थी।
चेकिंग के दौरान महिला हेड कांस्टेबल विपिन यादव की नजर प्लेटफॉर्म पर अकेली बैठी एक करीब 17 वर्षीय बालिका (काल्पनिक नाम तनु) पर पड़ी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बिना बताए अपने घर (निवासी: बरौलिया डालीगंज, थाना हसनगंज, जिला लखनऊ) से कानपुर सेन्ट्रल आ गई थी।महिला हेड कांस्टेबल विपिन यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में लिया और उसे स्टेशन पर बने 'महिला हेल्प डेस्क' में सुरक्षित बिठाया। इसके बाद उचित माध्यम से किशोरी के परिजनों व उसके मामा राजेन्द्र कश्यप को तुरंत सूचना दी गई। सूचना पाकर कानपुर पहुंचे मामा और अन्य परिजनों को थाना कार्यालय पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को सौंप दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दिल से धन्यवाद दिया।
सुरेश राठौर

0 Comments