Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कल्याणपुर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसीपी वेस्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की हिदायत

बिना वक्त गंवाए होगा एक्शन! डीसीपी वेस्ट ने कल्याणपुर में पुलिस बल की सतर्कता और जन-संवाद पर दिया जोर

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से आज पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस. एम. क़ासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। डीसीपी वेस्ट ने क्षेत्र के विभिन्न आवासीय और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मियों की आकस्मिक चेकिंग की।


निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की गिनती कराई और उनकी उपस्थिति, सतर्कता व कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ऑन-ड्यूटी कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।औचक निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस बल क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए और उन पर पैनी नजर रखी जाए।

​त्वरित कार्रवाई: किसी भी अप्रिय घटना या सूचना पर पुलिस बिना वक्त गंवाए तत्काल और प्रभावी एक्शन ले।जन-संवाद पर जोर: स्थानीय नागरिकों से बेहतर तालमेल और संवाद स्थापित किया जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में जनता का सहयोग मिल सके।रात्रिकालीन सुरक्षा: रात के समय होने वाली गश्त और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद किया जाए।

​डीसीपी वेस्ट आबिदी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की यह औचक चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments