Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिल्हौर पुलिस ने चोरी की बाइक व बैटरी के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान बिल्हौर पुलिस को मिली सफलता, चोरी के वाहन के साथ सुमित और सोनू धरे गए

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिल्हौर थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल और टाटा-ग्रीन कंपनी की बैटरी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।अधिकारियों के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बिल्हौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने शुक्रवार को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नानामऊ अंडरपास के पास से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया।


पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुमित पुत्र रमाकांत और सोनू पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। ये दोनों ही आरोपी बड़ी बाजार, नवाबगढ़, बलराम नगर, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP78FR2886) और एक अदद टाटा-ग्रीन कंपनी की नीले रंग की बैटरी बरामद की है।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाने में पहले से ही मुकदमा अपराध संख्या (मु०अ०सं०) 150/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत था। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।


सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments