शिवराजपुर में पुलिस का एक्शन: एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी संदीप पहुंचा जेल
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवराजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दबिश देकर एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और तौलने के लिए इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
आरोपी संदीप
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त संदीप के कब्जे से पुलिस ने 2 बंडल माल सर्वसील मोहर लगा कुल 1110 ग्राम (करीब सवा किलो) नाजायज गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही गांजे की नाप-तौल के लिए रखा गया एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना शिवराजपुर में मुकदमा अपराध संख्या (मु०अ०सं०) 133/2026 के तहत धारा 08/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय माती, कानपुर देहात के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सुरेश राठौर


0 Comments