Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​घर की लक्ष्मी लौटीं: पिता की फटकार से नाराज होकर भागीं दो बेटियों को जीआरपी ने सकुशल भाई को सौंपा

पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागीं दो सगी बहनें कानपुर सेंट्रल से बरामद

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर भागीं दो नाबालिग बालिकाओं को जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों बहनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन, आईजी रेलवे प्रयागराज एन. कोलान्ची के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' चलाया जा रहा है।प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालय के पास दो लड़कियां (उम्र करीब 14 वर्ष व 15 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में बैठी मिलीं।​जीआरपी द्वारा महिला हेल्प डेस्क में ले जाकर जब दोनों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज के अंतर्गत कोदवा गांव की रहने वाली हैं और शिवजनम की पुत्रियां हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि घर पर पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वे दोनों भागकर कानपुर सेंट्रल आ गईं।

​सच्चाई सामने आने के बाद जीआरपी ने तुरंत उचित माध्यम से आजमगढ़ में उनके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बच्चियों के भाई सतीश कुमार और अन्य परिजन कानपुर सेंट्रल थाना कार्यालय पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जीआरपी ने दोनों बहनों को उनके भाई व परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने जीआरपी पुलिस की मुस्तैदी और इस सराहनीय कार्य के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments