मुस्तैदी परखने के साथ दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
शहर की कानून व्यवस्था को परखने और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने गुरुवार देर रात थाना कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया। डीसीपी के अचानक थाने पहुंचने से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने थाने में तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी और सतर्कता का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति पंजिका (रोस्टर) का मिलान किया और उनकी कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) को अधिक प्रभावी बनाया जाए और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए।
डीसीपी पश्चिम ने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि थाने आने वाले हर फरियादी की बात को संवेदनशीलता से सुना जाए और उस पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरेश राठौर



0 Comments